• Home
  • Blogs
  • दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का बयान: “साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का बयान: “साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

Image

नई दिल्ली:

लाल किला के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दोषियों को सख्त सज़ा देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने कहा

“आज मैं बहुत भारी मन से आया हूँ। कल शाम दिल्ली में जो भयावह घटना हुई, उसने पूरे देश को हिला दिया है। हमारी एजेंसियाँ इस साजिश की जड़ तक पहुँचेंगी। साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

पीएम मोदी ने यह बयान आज सुबह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहाँ उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय और सभी सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।गृह मंत्री अमित शाह ने भी उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली पुलिस, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी शामिल हैं।

सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और देशभर में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस हमले को आतंकी साजिश के रूप में देखा जा रहा है और इसकी जांच यूएपीए (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम के तहत की जा रही है।

YOU MAY LIKE THIS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top