• Home
  • Blogs
  • इंदौर पुलिस की हाईटेक पहल: ड्रोन से शेडो एरिया पर पैनी नजर

इंदौर पुलिस की हाईटेक पहल: ड्रोन से शेडो एरिया पर पैनी नजर

police

इंदौर पुलिस अब शहर की सुरक्षा को लेकर तकनीक का सहारा ले रही है। शहर के चौराहों, सड़कों और गलियों में जहां पहले पुलिस खुद उतरकर चेकिंग करती थी, अब वहां ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है। यह ड्रोन उन शेडो एरिया पर नजर रख रहे हैं, जहां आमतौर पर पुलिस की निगाह नहीं पहुंच पाती और संदिग्ध या नशा करने वाले लोग छिप जाते हैं।

कई थाना क्षेत्रों में ऐसे इलाके हैं जो पुलिस की पहुंच से दूर रहते हैं। इन जगहों का फायदा अक्सर असामाजिक तत्व उठाते हैं। अब ड्रोन कैमरे इन स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इन ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस को नशा करने वालों और संदिग्धों की गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट मिल जाता है, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करता है।

कहां रखी जा रही है नजर:

  • शराब की दुकानों के पीछे के खाली हिस्से
  • सरकारी स्कूलों और खाली मैदानों में
  • रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पीछे के इलाके
  • गुमटियों और सुनसान जगहों के आसपास

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस ड्रोन पेट्रोलिंग का उद्देश्य पेट्रोलिंग और चेकिंग को और प्रभावी बनाना है। पुलिस के पास मौजूद ड्रोन के साथ-साथ कुछ ड्रोन किराए पर भी लिए जा रहे हैं ताकि चारों जोनों में लगातार निगरानी रखी जा सके।

हाल ही में चंदन नगर पुलिस ने सिरपुर तालाब के पास ड्रोन से तीन संदिग्धों को देखा, जिनमें से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ पीते हुए मिला। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ा और कार्रवाई की।

इंदौर पुलिस की यह हाईटेक पहल अपराधियों और नशा करने वालों पर लगाम लगाने में कारगर साबित हो रही है, साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती दे रही है।

YOU MAY LIKE THIS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top