• Home
  • Latest News
  • कटनी में फ्रिज ब्लास्ट से हड़कंप: 14 वर्षीय बच्चे का चेहरा फटा, जबलपुर में ढाई घंटे की सर्जरी से बची जान; 108 जगहों पर हड्डियां क्रैक

कटनी में फ्रिज ब्लास्ट से हड़कंप: 14 वर्षीय बच्चे का चेहरा फटा, जबलपुर में ढाई घंटे की सर्जरी से बची जान; 108 जगहों पर हड्डियां क्रैक

कटनी में 14 साल के आर्यन मिश्रा ने जैसे ही फ्रिज का डोर खोला, धमाका हो गया। ब्लास्ट से उसका चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। तेज आवाज सुनकर मां दौड़कर उसके पास पहुंची। बेटे को खून से लथपथ पड़ा देख वह भी बेहोश हो गई।

पड़ोसी बच्चे को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को जबलपुर के दमोह नाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पता लगा कि उसके चेहरे की हडि्डयां 108 जगह से क्रेक हो चुकी थीं।

जिस स्थिति में बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया था, डॉक्टर्स का मानना है कि उस स्थिति में जान बचाना मुश्किल था। विशेषज्ञों की टीम ने लगातार ढाई घंटे ऑपरेशन किया। तब जाकर उसकी जान बच सकी।

घटना 5 नवंबर की है। 8 नवंबर को आर्यन की सेहत में थोड़ा सुधार आया। डॉक्टरों का कहना है कि उसे अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। जल्द ही वह बोलने भी लगेगा।

Katni

मां कमरे से निकली तो बेटा बेहोश पड़ा था 5 नवंबर को आर्यन मिश्रा मां के साथ घर पर बैठा हुआ था। मां काम करने के बाद थक गई थी। वह कमरे में जाकर आराम करने लगी। तभी अचानक शाम करीब 5.30 बजे तेज धमाका हुआ। मां को लगा कि कहीं पर बम फटा होगा। जैसे ही वह कमरे से बाहर निकली तो देखा कि आर्यन फ्रिज के पास बेहोश पड़ा है। उसका पूरा मुंह फट गया है।

यह देखते ही मां भी बेहोश हो गई। इस बीच धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे में मां-बेटे बेहोश पड़े हुए हैं। वे बच्चे को तुरंत कटनी के एक निजी अस्पताल लेकर दौड़े। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई पिता को सूचना दी गई।

बच्चे का पूरा चेहरा फट चुका था आर्यन को कटनी के निजी अस्पताल में ले जाया गया तो उसे देखते ही डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। बच्चे का पूरा चेहरा फट चुका था। डॉक्टरों ने सलाह दी कि बच्चे की हालत गंभीर है, उसे जबलपुर लेकर जाइए।

डेढ़ घंटे के भीतर बच्चे को एम्बुलेंस से दमोह नाका स्थित मेट्रो अस्पताल लाया गया। यहां ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने बच्चे को वेंटिलेटर लगाने के साथ प्लास्टिक सर्जरी की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन किया।

डॉक्टर के मुताबिक, चेहरे की करीब 108 हड्डियों में क्रेक आ गया था। जिन्हें प्लेट लगाकर ठीक किया है। अब बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

Releated Posts

11 Killed in Bondi Beach Mass Shooting Targeting Hanukkah Celebration

Sydney was struck by horror on Sunday evening after a mass shooting at Bondi Beach left at least…

ByByAdmin Dec 14, 2025

इंदौर कोर्ट का कड़ा फैसला: मासूम बच्चियों से रेप और छेड़छाड़ के दोषी दुकानदार को दोहरी उम्रकैद

इंदौर: यौन अपराधों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए, इंदौर जिला कोर्ट ने मासूम बच्चियों…

ByByAdmin Dec 13, 2025

Thailand-Cambodia Border Conflict Rages On, Defying US President Trump’s Truce Claims

Deadly conflict along the border between Thailand and Cambodia continues, with reports of renewed violence and air strikes…

ByByAdmin Dec 13, 2025

🇺🇸 End of Tariff Push: US Lawmakers Move to Revoke 50% Duty on Indian Imports

In a significant push to reset economic ties between Washington and New Delhi, a group of US lawmakers…

ByByAdmin Dec 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top